Bigg Boss 12 : जानें कौन है भजन सम्राट अनूप जलोटा की 36 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू, देखें उनकी कुछ हॉट तस्वीरें
रियलिटी शो बिग बॉस कुछ पलों में शुरू होने वाला है. सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. इस बार शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा भी हिस्सा लेने जा रहे हैं लेकिन प्रीमियर से पहले उनसे जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
रियलिटी शो बिग बॉस कुछ पलों में शुरू होने वाला है. सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. इस बार शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा भी हिस्सा लेने जा रहे हैं लेकिन प्रीमियर से पहले उनसे जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. प्रीमियर से पहले जसलीन मथारू ने यह बताया है कि वह अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं. पिछले साढ़े तीन साल से वह अनूप जलोटा के साथ रिलेशनशिप में हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जसलीन ने इस बारे में बताया. जसलीन ने कहा कि, "मैं और अनूप जलोटा पिछले साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हम दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को नहीं पता है. हमारे घरवालों को भी इस बात की खबर नहीं हैं."
अगर जसलीन की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन्स्टाग्राम पर वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने 2013 में रिलीज़ हुई फिल्म 'द डर्टी रिलेशन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. जसलीन उनकी डेब्यू एल्बम ‘लव डे' से लाइमलाइट में आई थी. उनको एक सिंगर के रूप में जाना जाता है.
जसलीन का जन्म मुंबई में ही हुआ था. उन्होंने कई लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया है. जसलीन और अनूप जलोटा एक साथ बिग बॉस 12 में हिस्सा लेंगे. जसलीन अनूप जलोटा के साथ उनके शोज में कई दफा परफॉर्म कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2018 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

