टीवी

Bigg Boss 12 : प्रीमियर से पहले सामने आया सलमान की लाजवाब परफॉर्मेंस का Video, प्रियंका चोपड़ा से है Special Connection

प्रीमियर से पहले ही सलमान की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आ चुका है. कलर्स चैनल ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है

Bigg Boss 12 : प्रीमियर से पहले सामने आया सलमान की लाजवाब परफॉर्मेंस का Video, प्रियंका चोपड़ा से है Special Connection
सलमान खान (Photo Credits : Instagram)

रविवार को 'बिग बॉस सीजन 12 ' ऑन एयर होने जा रहा है. इस बार इस शो का प्रसारण रोजाना 9 बजे कलर्स चैनल पर किया जाएगा. पिछले कुछ सीजन्स की तरह सलमान खान ही इस शो को होस्ट करेंगे. शुक्रवार को सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि वह किस तरह बिग बॉस की तैयारियों में जुटे हैं. अब प्रीमियर से पहले ही सलमान की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आ चुका है. कलर्स चैनल ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो को कैप्शन दिया गया है कि, "स्वागत नहीं करोंगे सलमान खान का ?" इस वीडियो को देखने के बाद बिग बॉस के लिए आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी.

वैसे वीडियो में सलमान अपनी ही दो फिल्मों के गानों पर डांस कर रहे हैं : - 'तुझे अक्सा बीच घुमा दूं' और 'जवानी फिर न आए'. इस वीडियो का एक ख़ास कनेक्शन प्रियंका चोपड़ा से भी है. दरअसल, जिन दो फिल्मों के गानों पर सलमान नाच रहे हैं, उन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

इस बार शो में कंटेस्टेंट जोड़ियों के रूप में हिस्सा लेंगे. आपको बता दें कि शो के लिए कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष का नाम फाइनल किया जा चुका है. साथ ही अनूप जलोटा भी इस शो में भाग लेगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2018 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).