भाभी जी घर पर है! एक्ट्रेस सौम्या टंडन की पर्सनल हेयर ड्रेसर को हुआ कोरोना, अभिनेत्री की शूटिंग शेड्यूल पर लगी रोक
टीवी शो 'भाभी जी घर पर है! में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन की पर्सनल हेयर ड्रेसर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके चलते एक्ट्रेस से कुछ दिनों तक शूट न करने को कहा गया है.
- Read in
- English
टीवी शो 'भाभी जी घर पर है! (Bhabiji Ghar Par Hain!) में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) की पर्सनल हेयर ड्रेसर को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है. इसके चलते एक्ट्रेस से कुछ दिनों तक शूट न करने को कहा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात की खबर लगने के बाद उनकी हेयर ड्रेसर को फौरन ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया और को क्वारंटाइन (Quarantine) में हैं. सौम्या की पर्सनल हेयर ड्रेसर को संक्रमित पाए जाने के चलते शो के मेकर्स ने उन्हें भी सावधानी बरतने को कहा है.
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सौम्या टंडन से कुछ दिनों तक शूटिंग न करने को कहा गया है. बताया गया कि शो के प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली (Binaifer Kohli) भी सेट पर पहुंचे और उन्होंने यहां मौजूद टीम और कास्ट के मेंबर्स की स्वास्थ सुरक्षा का जायजा लिया.
ये भी पढ़ें: टीवी शो ‘मेरे साईं’ की कास्ट के एक सदस्य को हुआ कोरोना, शूटिंग बंद कर क्वारंटाइन हुई टीम
गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि 'मेरे साईं' (Mere Sai) शो के एक सदस्य को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसे बाद शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई है. इसी के साथ टीवी शो 'एक महानायक: डॉक्टर बीआर आंबेडकर' एक्टर जगन्नाथ निवंगुणे भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
गौरतलब है कि अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) की प्रक्रिया भले ही शुरू कर दी गई है लेकिन कोरोना का डर अब भी शूटिंग सेट्स और अन्य जगहों पर कायम है और ऐसे में इसका असर काम पर भी पड़ता दिख रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

