Avneet Kaur की ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस हुए उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस के दीवाने (View Pics)

टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस के दीवाने हो गए हैं.

Avneet Kaur (Photo Credits: Instagram)

Avneet Kaur Hot Pics: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस के दीवाने हो गए हैं. अवनीत ने इन तस्वीरों में मरून क्रॉप टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहना है, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही हैं. उनका यह बोल्ड और ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "It's my anxiety". Avneet Kaur ने बिकिनी पहन दरिया किनारे लगाई आग, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया पारा (View Pics)

फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार

अवनीत की इन तस्वीरों को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कई लोग उनके कॉन्फिडेंस को सराह रहे हैं, तो कुछ उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी उनकी पोस्ट को लाइक किया है, जिससे ये और ज्यादा चर्चा में आ गई है.

अवनीत कौर का ग्लैमरस अवतार:

अवनीत कौर का फिल्मी करियर

अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru) में काम किया था, जो काफी चर्चा में रही थी.

अवनीत का इंस्टाग्राम फीड उनके फैशन सेंस, बोल्ड स्टाइल और स्टनिंग लुक्स से भरा हुआ है. उनकी हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं, जो इस बात का सबूत है कि फैंस उन्हें कितना पसंद करते हैं.

Share Now

\