Avneet Kaur Bold Photoshoot: अवनीत कौर ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, इंटरनेट पर छाईं एक्ट्रेस की कातिल अदाएं (View Pics)
अवनीत कौर ने बोल्ड अंदाज़ में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर. इंस्टाग्राम पर 21 घंटे में मिले 2.7 लाख से ज्यादा लाइक्स.
Avneet Kaur Bold Photoshoot: एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट में अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखते ही बन रहा है. तस्वीरों में अवनीत ने ब्लैक बॉडीसूट और हाई हील्स पहन रखी है, जिसमें उनका कॉन्फिडेंट पोज़ और एक्सप्रेशंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस पोस्ट को अब तक 2.7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस लगातार कमेंट्स में दिल और फायर इमोजी के ज़रिए अपना प्यार जता रहे हैं. Avneet Kaur ने बिकिनी पहन दरिया किनारे लगाई आग, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया पारा (View Pics)
‘Oh my goodness’, ‘Stunning’, ‘Hotness overloaded’ जैसे कमेंट्स से पोस्ट भरा हुआ है. फोटोशूट के क्रेडिट में उन्होंने बताया है कि स्टाइलिंग @kmundhe4442 ने की है, हेयर @cheemabaljit2 द्वारा किया गया है और मेकअप अवनीत ने खुद किया है. यह पोस्ट न सिर्फ फैशन प्रेमियों के लिए इंस्पिरेशन बन गई है बल्कि अवनीत के फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट भी साबित हो रही है.
अवनीत कौर का किलर अवतार:
अवनीत कौर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ट्रेंडी अपीयरेंस के लिए जानी जाती हैं, और यह फोटोशूट उनकी उसी छवि को और मज़बूत करता है.