टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के एक्टर आशीष रॉय हुए ICU में एडमिट, आर्थिक तंगी के चलते सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार
आशीष रॉय ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए सभी से पैसों की मदद मांगी है. आशीष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि वो अभी डायलिसिस पर हैं और बहुत बीमार हैं.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने फिल्म इंडस्ट्री की बुरी तरह से प्रभावित किया है. जिसके चलते एक्टर्स से लेकर क्रू मेंबर तक सबकी हालात इस समय पतली हो रखी है. कई एक्टर्स अब आर्थिक तंगी की बात आकर कहने लगे हैं और सभी मदद की गुहार लगा रहे हैं. ऐसे में टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष रॉय को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक आशीष की तबीयत काफी खराब है वो अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. तो वहीं आशीष की आर्थिक हालात भी अच्छी नहीं हैं ऐसे में अब उन्हें अपने इलाज के लिए लोगों पैसों की मदद मांगनी पड़ी है.
आशीष रॉय ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए सभी से पैसों की मदद मांगी है. आशीष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि वो अभी डायलिसिस पर हैं और बहुत बीमार हैं. जबकि अपने दूसरे पोस्ट में एक्टर ने पैसों की मांग की हैं. एक्टर ने कहा कि डायलिसिस के लिए उन्हें पैसों की जरूरत है.
आपको बता दे कि आशीष रॉय ने 'ससुराल सिमर का' के अलावा बनेगी अपनी बात, 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी' और 'आरंभ' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

