टीवी

Bigg Boss 14: अर्शी खान के बयान से भड़की देवोलिना ने मचाई तोड़-फोड़, डर गया पूरा घर

बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि अर्शी खान देवोलिना के घर के बारे में कुछ कहती है जिसे सुनकर एक्ट्रेस नाराज हो जाती है. वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती और गुस्से में चीजें फेंकने लगती हैं.

Bigg Boss 14: अर्शी खान के बयान से भड़की देवोलिना ने मचाई तोड़-फोड़, डर गया पूरा घर
देवोलीना भट्टाचार्जी (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में लोगों के बीच झगड़े होना आम बात है. यहां कब कौन किसका दोस्त बन जाए और कौन किसका दुश्मन कहा नहीं जा सकता. लेकिन झगड़े में घर के अंदर तोड़-फोड़ मत जाए ऐसा कम देखने को मिलता है. हालांकि घर के अंदर अब ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है. घर के अंदर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और अर्शी खान (Arshi Khan) के बीच में पिछले कई दिनों से कोल्ड वॉर देखने को मिल रही थी. अर्शी और देवोलीना एक दूसरे पर जुबानी हमला करते नजर आ रहे थे. लेकिन अब अर्शी खान ने देवोलीना को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद देवलीना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

दरअसल बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि अर्शी खान देवोलिना के घर के बारे में कुछ कहती है जिसे सुनकर एक्ट्रेस नाराज हो जाती है. वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती और गुस्से में चीजें फेंकने लगती हैं. देवोलीना का यह अवतार देखकर घर के दूसरे सदस्य घबरा जाते हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन देवोलीना रुकने का नाम नहीं लेती वह लगातार घर की चीजें तहस-नहस करती दिखाई दी. इस झगड़े के दौरान देवोलीना रुबीना दिलैक पर भी जुबानी हमला करते दिखाई दी.

इससे पहले देवोलिना अपने परिवार के बारे में बात करते हुए बताती है कि जब वो 11 साल थी तब उनके पिता का देहांत हो गया था. जिसके बाद से उनकी मां ही सबका ख्याल रख रही हैं. लेकिन समाज बिना बाप के परिवार को नीची नजर से देखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).