The Kapil Sharma Show Video: अनुपम खेर-सतीश कौशिक ने दर्शकों के सामने अर्चना पूरण सिंह के साथ किया फ्लर्ट, पंकज त्रिपाठी भी हुए लोटपोट
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में जल्द ही वेटेरन एक्टर अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ पंकज त्रिपाठी एंटरटेनमेंट का डोज दोगुना करते नजर आएंगे. आज शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है जिसमें अनुपम और सतीश अर्चना पूरण सिंह के साथ जमकर फ्लर्ट करते हुए नजर आएंगे.
The Kapil Sharma Show Video: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में जल्द ही वेटेरन एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) और सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के साथ पंकज त्रिपाठी एंटरटेनमेंट का डोज दोगुना करते नजर आएंगे. आज शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है जिसमें अनुपम और सतीश अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) के साथ जमकर फ्लर्ट करते हुए नजर आएंगे. अपनी एक्टिंग और अपने मजेदार डायलॉग्स से वो दर्शकों को खूब हंसाते दिखेंगे.
शो के प्रोमो में देखा गया कि यहां आते ही अनुपम खेर अपने 'कुछ कुछ होता है' के अंदाज में मिस ब्रिगेंजा यानी अर्चना पूरण सिंह के साथ फ्लर्ट करते हैं. वहीं सतीश कौशिक भी अपनी मजेदार एक्टिंग के साथ अर्चना को छेड़ते हैं जिसे दर्शकों ऑडियंस भी ठहाके मारकर हंस पड़ती है.
शो के प्रोमो को शेयर करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह नहीं देखा तो क्या देखा. अनुपम खेर और सतीश कौशिक की प्रेरणात्मक और मजेदार कहानी के साथ पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी तो सोने पे सुहागा है."
View this post on Instagram
शो के प्रोमो में देखा गया कि चंदू भी अमिताभ बच्चन बने कृष्णा अभिषेक पर मामा गोविंदा को लेकर तंज कसते हैं और उन्हें छेड़ते हैं. कृष्णा कहते हैं, "एक ऐसी चीज बताइये जो आप कर सकते हैं और मैं नहीं." इसपर चंदू कहते हैं, "मैं गोविंदा के हर एपिसोड में परफॉर्म कर सकता हूं."
ये सुनकर कपिल समेत मौजूद सभी अतिथि और दर्शक जोरों से हंसने लगते हैं तो वहीं कृष्णा बस मुस्कुराकर रह जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

