Indian Idol 10: अनु मालिक ने लाइव सॉन्ग कंपोज कर फैंस को दिया ट्रीट
अनु मलिक ने 'इंडियन आइडल' शो के सेट पर 'सब बढ़िया' शीर्षक वाला एक गाना कंपोज किया. इसे अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'सुई धागा' में प्रयोग किया जाएगा, जिसे लेकर वरुण काफी उत्साहित हैं.
मुंबई: अनु मलिक ने 'इंडियन आइडल' शो के सेट पर 'सब बढ़िया' शीर्षक वाला एक गाना कंपोज किया. इसे अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'सुई धागा' में प्रयोग किया जाएगा, जिसे लेकर वरुण काफी उत्साहित हैं. वरुण और उनकी सहकलाकार अनुष्का शर्मा ने 'सुई धागा' के प्रचार के लिए शो में शामिल हुए. संयोग से अनु ने इस बॉलीवुड फिल्म का टाइटल ट्रैक भी कंपोज किया है.
एक बयान के मुताबिक, एपीसोड की शूटिंग करते वक्त अनु ने 'सब बढ़िया' को उसी मौके पर कंपोज किया था.अनु के सह-जज नेहा कक्कर और विशाल डडलानी के साथ वरुण और अनुष्का समेत सभी आश्चर्यचकित रह गए.
वरुण ने कहा, "यह मेरे और अनुष्का दोनों के लिए एक सुहाना आश्चर्य है क्योंकि हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे. सेट से हटकर अनु जी सभी 'इंडियन आयडल' के 11 प्रतिभागियों के साथ सेट पर आए और 'सब बढ़िया' गीत गाना शुरू कर दिया."
उन्होंने कहा, "यह बहुत ही अद्भुत था इसलिए हमने तय किया कि इसे फिल्म में लिया जाए. निजी तौर पर यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक क्षण था क्योंकि मैं अनु जी से काफी अरसे से गाना कंपोज करने का अनुरोध कर रहा था. यह सब्र का फल है।."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

