टीवी

Pavitra Rishta 2.0: अर्चना के किरदार में लौट रही Ankita Lokhande ने शूटिंग सेट पर कराया कोरोना टेस्ट, देखें मजेदार Video

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही अपने पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के नए एपिसोड्स के साथ अपने उसी अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है.

Pavitra Rishta 2.0: अर्चना के किरदार में लौट रही Ankita Lokhande ने शूटिंग सेट पर कराया कोरोना टेस्ट, देखें मजेदार Video
अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Instagram)

Ankita Lokhande Undergoes COVID-19 Test on sets of Pavitra Rishta 2.0:  एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही अपने पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के नए एपिसोड्स के साथ अपने उसी अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है. एक तरफ जहां अंकिता अपने अर्चना के किरदार में वापसी करने जा रही हैं वहीं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मानव के किरदार में एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) नजर आएंगे.

अंकिता लोखंडे ने आज शूटिंग सेट से अपना एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो काम शुरू करने से पहले कोरोना टेस्टिंग कराती नजर आईं. वीडियो में देखा गया कि एक्ट्रेस ने अपने बाल कर्ल कराए हुए हैं और कोविड-19 की जांच करा रही हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पवित्र रिश्ता के सेट पर मेरा पहला कोविड-19 टेस्ट और मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

ये भी पढ़ें: Pavitra Rishta 2.0: Ankita Lokhande और Shaheer Shaikh का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अर्चना-मानव की प्रेम कहानी दोबारा करेगी एंटरटेन

वीडियो पर कई सारे फैंस कमेंट करके सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं तथा कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि उनके बिना ये शो अधूरा रहेगा. ज्ञात हो कि एकता कपूर के इसी शो से अंकिता और सुशांत की जोड़ी को बड़ी पहचान हासिल हुई थी.

शो पर मानव के किरदार को लेकर बात करते हुए शहीर शेख ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जगह कोई नहीं ले सकता.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).