Pavitra Rishta 2.0: Ankita Lokhande और Shaheer Shaikh का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अर्चना-मानव की प्रेम कहानी दोबारा करेगी एंटरटेन
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के टीवी शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' ने दर्शकों के बीच बड़ी सफलता पाई थी और लोगों का मनोरंजन किया था. कई वर्षों के बाद अब इस शो के मेकर्स ने इसे दोबारा फैंस के सामने पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है.
Pavitra Rishta 2.0: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के टीवी शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' ने दर्शकों के बीच बड़ी सफलता पाई थी और लोगों का मनोरंजन किया था. कई वर्षों के बाद अब इस शो के मेकर्स ने इसे दोबारा फैंस के सामने पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है. एकता कपूर के 'ऑल्ट बालाजी' ने 'पवित्र रिश्ता 2.0' से अर्चना और मानव का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. इसमें जहां अंकिता लोखंडे अपने अर्चना के किरदार में पुनः लोगों का मनोरंजन करती दिखेंगी वहीं सुशांत के मानव के रोल को शहीर शेख (Shaheer Shaikh) रिक्रिएट करते नजर आएंगे.
ऑल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्चना और मानव का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, "कभी-कभी हमारी आम जिंदगी में हम बेहद खास प्रेम कहानीयों को देखते हैं. मानव और अर्चना की इस असाधारण प्रेम कहानी के साक्षी बनें. पवित्र रिश्ता की फिल्मिंग हुई शुरू, जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगी."
View this post on Instagram
इस शो पर वापसी के लिए जहां फैंस अंकिता को बधाई दे रहे हैं वहीं सुशांत को बेहद मिस कर रहे हैं. ऐसे में इस शो में सुशांत की तरह ही लोगों का दिल जीतने की जिम्मेदारी भी शहीर पर बनी हुई है. मेकर्स ने इस शो से उषा नाडकर्णी का लुक भी शेयर किया है. उषा ने यहां मानव की मां का किरदार निभाया था.
आपको बता दें कि 2009 में शुरू हुए इस शो को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. कुच्छ सालों बाद सुशांत के शो छोड़ने के बाद हितेन तेजवानी ने यहां उनकी जगह ली. सुशांत की मौत के बाद से ही ये कार्यक्रम दर्शकों के बीच चर्चा में है जिसके चलते मेकर्स ने इसे पुनः पेश करने का फैसला किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

