टीवी

सुशांत सिंह राजपूत से 2 साल पहले हुआ था ब्रेक अप, अब अंकिता लोखंडे इस शख्स से करने जा रही हैं शादी

जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ब्रेकअप हुआ था, तब फैन्स को काफी हैरानी हुई थी. दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी.

सुशांत सिंह राजपूत से 2 साल पहले हुआ था ब्रेक अप, अब अंकिता लोखंडे इस शख्स से करने जा रही हैं शादी
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Yogen Shah)

जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ब्रेकअप हुआ था, तब फैन्स को काफी हैरानी हुई थी. दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी. साथ ही टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत और अंकिता की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था. लेकिन जब दोनों के अगल होने की खबर सामने आई, तब सब दंग रह गए. अब अंकिता लोखंडे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अंकिता अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं.

खबरों की माने तो साल 2019 में अंकिता बिजनेसमैन विकी जैन (Vicky Jain) के साथ सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध सकती हैं. अंकिता के एक करीबी ने एक न्यूज वेबसाइट को यह बताया कि, "सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता को विकी में अपना प्यार दिखा. कई पार्टीज में दोनों को साथ देखा जा चुका है. साथी ही अंकिता और विकी कई बार वेकेशन पर भी जा चुके हैं. दोनों के दोस्तों को उनके रिलेशनशिप के बारे में पता है. अंकिता विकी के परिवार के भी काफी करीब है. विकी की बहन के साथ अंकिता को कई दफा स्पॉट किया जा चुका है. साल 2019 में दोनों की शादी की प्लानिंग की जा रही है."

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बैन हुई सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ'

आपको बता दें कि जल्द ही अंकिता लोखंडे को फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा जाएगा. इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में कंगना रानौत रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).