KBC 12: Amitabh Bachchan की सिफारिश का असर, कांस्टेबल के ट्रांसफर को लेकर शिवराज सरकार ने उठाया ये कदम
अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन में भी हमने कई सारे दिलचस्प कंटेस्टेंट्स को देखा जिन्होंने हॉट सीट और अपनी बुद्धिमत्ता अनुसार धनराशी जीती. शो पर बिग बी भी अक्सर गेम के साथ ही इन प्रतिभागियों की पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर चर्चा करते नजर आते हैं.
Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन में भी हमने कई सारे दिलचस्प कंटेस्टेंट्स को देखा जिन्होंने हॉट सीट और अपनी बुद्धिमत्ता अनुसार धनराशी जीती. शो पर बिग बी भी अक्सर गेम के साथ ही इन प्रतिभागियों की पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर चर्चा करते नजर आते हैं. हाल ही में इस शो पर एक पुलिस कांस्टेबल ने 25 लाख रूपए का इनाम जीता. इस शो पर उन्हें धन के साथ एक और फायदा हुआ.
मंदसौर में पोस्टेड कांस्टेबल विवेक परमार (Vikas Parmar) ने गेम के दौरान अमिताभ बच्चन को बताया था कि पत्नी कांस्टेबल हैं लेकिन वो ग्वालियर में पोस्टेड हैं. उस वजह से इन दोनों के जीवन में कई बार परेशानियां आती रहती हैं. ये सुनकर बिग बी (Big B) ने हंसते शो पर अपील कर कहा था "कर दीजिये इनकी पोस्टिंग साथ में."
बिग बी की इस सिफारिश के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसपर सकारात्मक फैसला लेते हुए इन दोनों ही कांस्टेबल पति-पत्नी को एक साथ पोस्ट करने का फैसला किया है. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, विवेक की पत्नी प्रीती सिकरवार (Preeti Sikarwar) को ग्वालियर से मंदसौर ट्रांसफर किये जाने की जानकारी दी गई है.
ट्रांसफर आदेश में प्रीति को बताया गया कि उन्हें मंदसौर के नारकोटिक्स विभाग में ट्रांसफर किया जा रहा है. बता दें कि बिग बी के साथ ही मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी डीजीपी और मुख्यमंत्री से ट्विटर पर अनुरोध किया था कि विकास परमार और प्रीति सिकरवार को एक साथ पोस्ट किया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

