Amitabh Bachchan KBC 12: अमिताभ बच्चन ने शेयर की 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के सेट की फोटो तो रणवीर सिंह ने कर दिया ऐसा कमेंट!
अमिताभ बच्चन अपना पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' लेकर जल्द वापस लौट रहे हैं. इस शो के लिए उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है. हाल ही में कोरोना को मात देकर घर लौटे बिग बी एक बार फिर अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुट गए हैं.
Amitabh Bachchan back with KBC 12: अमिताभ बच्चन अपना पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' लेकर जल्द वापस लौट रहे हैं. इस शो के लिए उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है. हाल ही में कोरोना को मात देकर घर लौटे बिग बी एक बार फिर अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुट गए हैं. आज बिग बी ने सोशल मीडिया पर 'केबीसी 12' के सेट की नई फोटो शेयर की. इस फोटो को जहां लाखों लोगों ने लाइक किया वहीं इसपर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का भी स्पेशल कमेंट देखने को मिला.
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर 'केबीसी 12' सेट की फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, "आदर आदाब अभिनंदन आभार." इस फोटो को देखने के बाद रणवीर सिंह ने कमेंट किया, "लव यू किंग." बिग बी को इस शो पर अपने उसी अंदाज में देखने सभी के लिए ऐतिहासिक है और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखने के बाद रणवीर भी बिग बी की तारीफ किये बिना खुद को रोक नहीं पाए.
आपको बता दें कि इस बार मेकर्स ने इस शो का टैग लाइन रखा है, "सेटबैक का जवाब कमबैक से."इस शो के लिए मई से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी और अब इसका काफी काम निपटा लिया गया है. अब दर्शकों को उस पल का इंतजार है जब ये टीवी पर प्रसारित किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

