Aly Goni ने Jasmin Bhasin के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की, कहा- हम हमारी दुनिया है
ऐसे में अब अली ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर जैस्मिन संग बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद कोई भी उनपर अपना दिल लुटा बैठे.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से चर्चा में आए अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) भले ही शो ना जीत सके हो लेकिन वो फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहें. दोनों इस समय जबरदस्त फैन फॉलोविंग पा रहे हैं. यही कारण है कि शो खत्म होने के बाद भी जैस्मिन और अली सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं. तो वहीं जैस्मिन और अली भी आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए पोस्ट करते रहते हैं. जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में अब अली ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर जैस्मिन संग बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद कोई भी उनपर अपना दिल लुटा बैठे.
इस फोटो में जैस्मिन और अली की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. जहां जैस्मिन प्यार से अली को दुलारती दिखाई दे रही हैं. तो वहीं अली भी जैस्मिन से मिल रहे इस प्यार को एन्जॉय करते दिखाई दी. इस फोटो को शेयर करते हुए अली ने लिखा ‘हम ही हमारी दुनिया है.’
View this post on Instagram
अली और जैस्मिन की इस फोटो को फैंस से ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इस फोटो को अब तक साढ़े 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. आपको बता दे कि शो खत्म होने के कुछ दिन बाद ही अली और जैस्मिन कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे. जहां से दोनों आए दिन नई नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

