Arshi Khan चली राखी सावंत की चाल, नेशनल टीवी पर करने जा रही हैं स्वयंवर?
बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा एक साथ दूल्हा-दुल्हन तलाशने निकले थे शो मुझसे शादी करोगी में. लेकिन शो कम टीआरपी के चलते समय से पहले बंद करना पड़ा था.
बिग बॉस 11 से चर्चा में आई अर्शी खान (Arshi Khan) खबरों में रहना बखूबी जानती हैं. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में भी अर्शी का जलवा बखूबी देखने को मिला. ऐसे में अब अर्शी एक बार फिर चर्चा में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी खान भी अब राखी सावंत की चाल चल रही हैं. दरअसल वो भी नेशनल टीवी पर स्वयंवर करने जा रही है. ईटाइम्स के मुताबिक अर्शी खान ‘आएंगे तेरे सजना’ में अपने दूल्हा तलाशती दिखाई देंगी. इस शो को राहुल महाजन होस्ट करते दिखाई देंगे. दरअसल चैनल शहनाज गिल के बाद अर्शी खान के साथ शो को आगे ले जाना चाहते हैं. दरअसल बिग बॉस में रहते हुए अर्शी खान ने शो की टीआरपी को काफी फायदा पहुंचाया. यही वजह है कि मेकर्स अर्शी के साथ शो को आगे ले जाना चाहते हैं.
बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा एक साथ दूल्हा-दुल्हन तलाशने निकले थे शो मुझसे शादी करोगी में. लेकिन शो कम टीआरपी के चलते समय से पहले बंद करना पड़ा था. ऐसे में अब मेकर्स अर्शी खान के साथ आयेंगे तेरे सजना बनाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अभी तक ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि अर्शी खान इन दिनों काफी खुश है. उन्होंने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है. जिसके बाद अर्शी ने सोशल मीडिया पर उसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

