टीवी

डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में फैन्स की इन हरकतों की वजह से बबीता जी को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद अब इस दुनिया में नहीं रहें. डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में बहुत से टीवी सेलेबस पहुंचे थे पर उनके शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उस वक्त गुस्से में नजर आई

डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में फैन्स की इन हरकतों की वजह से बबीता जी को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगाई फटकार
मुनमुन दत्ता और कवि कुमार आजाद (Photo Credits : Instagram and Facebook)

कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद अब इस दुनिया में नहीं रहें. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था. डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में बहुत से टीवी सेलेबस पहुंचे थे. उनके शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कोस्टार्स भी उनको श्रद्धांजलि देने वहां पर आए थे पर शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उस वक्त गुस्से में नजर आई. वहां मौजूद फैन्स के बरताव के कारण उनको इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपनी निराशा जताई.

मुनमुन ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "डॉक्टर हाथी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों की हरकतों से मुझे काफी दुख हुआ. लोग वहां पर वीडियो बना रहे थे और सेल्फी रहे थे. इससे पता लगता है कि ये लोग दूसरों की इज्जत नहीं करते हैं. इतने दुख भरे माहौल में भी उन लोगों को फोटो खीचने की सूज रही थी. मेरे चेहरे पर लोग लाइट मार रहे थे. जब मैंने उन पर चिल्लाया तो कुछ लोग मुझ पर हंस भी रहे थे. इसके बाद मैं वहां से चली गई. "

वैसे ऐसे कई मौके आए हैं जब एक स्टार की अंतिम यात्रा में फैन्स का जमावड़ा लगते हुए देखा गया हैं और अपने व्यवहार से उन्होंने सितारों को निराश किया है. जब मशहूर अभिनेता प्राण का निधन हुआ था, तब उनके अंतिम संस्कार के दौरान जैकी श्रॉफ को फैन्स के बरताव पर गुस्सा आया था. उन्होंने उन लोगों को जमकर फटकार भी लगाई थी.

वैसे हम मानते हैं कि ऐसे माहौल में फैन्स को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए और उनको सितारों का सम्मान करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).