टीवी

Shweta Tiwari के पति अभिनव कोहली ने उन्हें भेजा लीगल नोटिस, बेटे से ना मिल पाने से हैं नाराज

अभिनव ने कहा कि अगर श्वेता ने 14 दिनों में नोटिस का जवाब नहीं दिया तो मैं मामले को आगे लेकर जाऊंगा. इसके साथ ही अभिनव ने अपनी बातचीत में आरोप लगाया कि श्वेता अपनी पब्लिक इमेज का सहारा लेकर उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है.

Shweta Tiwari के पति अभिनव कोहली ने उन्हें भेजा लीगल नोटिस, बेटे से ना मिल पाने से हैं नाराज
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली (Image Credit: Instagram)

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में अभिनव ने श्वेता पर अपने बेटे से ना मिलने देने का आरोप लगाया है. जिसके बाद अभिनव ने अपने सोशल मीडिया पर श्वेता संग चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. जहां वो अपने बेटे से मिलने की डिमांड करते दिखाई दे रहें हैं जबकि वहीं श्वेता की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है. ऐसे में अब अभिनव ने कानूनी तरीका अपनाया है. उन्होंने श्वेता को लीगल नोटिस भेजा है.

इंडिया टुडे से बात करते हुए अभिनव ने इस बात को कन्फर्म किया कि उन्होंने श्वेता को लीगल नोटिस भेजा है. अभिनव ने कहा कि अगर श्वेता ने 14 दिनों में नोटिस का जवाब नहीं दिया तो मैं मामले को आगे लेकर जाऊंगा. इसके साथ ही अभिनव ने अपनी बातचीत में आरोप लगाया कि श्वेता अपनी पब्लिक इमेज का सहारा लेकर उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है. यह भी पढ़े: Abhinav Kohli ने श्वेता तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे रेयांश से संपर्क ना हो पाने से हैं परेशान

अभिनव ने अपनी बातचीत में कहा कि मेरी हर कोशिश के बावजूद. मैं आज काफी अकेला हूं. मैं अपने बेटे से दूर हूं क्योंकि श्वेता एक सेलेब्रिटी है और मेरी छवि को खराब कर रही हैं.

आपको बता दे कि श्वेता तिवारी और अभिनव ने साल 2013 में शादी रचाई थी, जबकि 2019 में दोनों एक दूसरे से दूर हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).