'अभय 2' में खलनायक की भूमिका से खुद को डराने में कामयाब रहा: राम कपूर
अभिनेता राम कपूर सीरीज 'अभय 2' के दूसरे सीजन में एक खलनायक का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं उनका कहना है कि पर्दे पर बुरा होने का अनुभव उन्हें पहले कभी नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया.
अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) सीरीज 'अभय 2' (Abhay 2) के दूसरे सीजन में एक खलनायक का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं उनका कहना है कि पर्दे पर बुरा होने का अनुभव उन्हें पहले कभी नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया.
कपूर ने कहा, "प्रोमो तो सिर्फ एक झलक है. किरदार दर्शकों को चौंका देने वाला है. उसका कोई नाम नहीं है, वह एक अनसुलझी पहेली की तरह है, एक बेहद रहस्यमय साइको किलर / सुपर-विलेन. लेखन पूरी तरह से चरित्र के साथ संबंधित है, और उसमें कई परते हैं." यह भी पढ़े: सोनम कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैंस नहीं कर पाएंगे कमेंट, एक्ट्रेस ने इस वजह से बंद किया ये फीचर
उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे लिए एक कठिन था, इससे पहले मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है और यहां तक कि मैं खुद को भी थोड़ा डराने में कामयाब रहा. भगवान करें, प्रशंसक मुझे इसके लिए उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने मुझे इन सभी सालों में दिया है." आठ-एपिसोड के सीरीज में एक इन्वेस्टिगेटिंग अधिकारी के रूप में कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की वापसी होगी. केन घोष द्वारा निर्देशित, शो का प्रीमियर जी5 (Zee5) पर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

