टीवी

Aamir Ali ने अपनी बेटी की पहली झलक को सोशल मीडिया पर किया शेयर

अभिनेता आमिर अली ने 30 अगस्त को बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर दुनिया को उसकी पहली झलक दिखाई. दो तस्वीरों में आमिर प्यार से बेटी को गोद में लिए हुए हैं और अपनी नन्ही परी के साथ खुश नजर आ रहे हैं.

Aamir Ali ने अपनी बेटी की पहली झलक को सोशल मीडिया पर किया शेयर
आमिर अली और आर्या अली (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता आमिर अली (Aamir Ali) ने 30 अगस्त को बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर दुनिया को उसकी पहली झलक दिखाई. दो तस्वीरों में आमिर प्यार से बेटी को गोद में लिए हुए हैं और अपनी नन्ही परी के साथ खुश नजर आ रहे हैं.

उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "तब तक नहीं जानता था कि परियां कैसी दिखती हैं , जब तक कि एक साल पहले अपनी बेटी को नहीं देखा..जन्नत से मेरी नन्ही परी धरती पर आई..पहली नजर के प्यार में तब तक यकीन नहीं करता था, जब तक कि तुम्हें नहीं देख लिया..एक साल में बहुत कुछ हुआ है..मेरा छोटा सा जान मुझे मजबूत रखता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है..मेरा प्यार, मेरी जान आयरा अली 30 अगस्त को 1 साल की हो गई." यह भी पढ़े: Alaya Furniturewala Dance Video: अलाया फर्नीचरवाला का Video हुआ वायरल, सैम स्मिथ के गाने पर परफॉर्मेंस करती आईं नजर, देखे वीडियो

शोबिज की दुनिया के उनके दोस्तों ने भी उनकी नन्ही परी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अभिनेत्री मौनी रॉय ने बधाई दी और अपना प्यार और आशीर्वाद दिया. कोरियोग्राफर व फिल्मकार रेमो डिसूजा ने नन्ही परी को ढेर सारा प्यार दिया. अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा, "भगवान उस पर आशीर्वाद बनाए रखें."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).