बॉलीवुड

Remo D'souza Discharged from Hospital: अस्पताल से घर लौटे रेमो डिसूजा का ताजा वीडियो आया सामने, फैंस को इस अंदाज में कहा धन्यवाद

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बीते दिनों अस्पताल से अपने घर लौट आए. रेमो को हार्ट अटैक के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद बीते दिनों उन्हें छुट्टी दे दी गई.

Remo D'souza Discharged from Hospital: अस्पताल से घर लौटे रेमो डिसूजा का ताजा वीडियो आया सामने, फैंस को इस अंदाज में कहा धन्यवाद
रेमो डिसूजा (Photo Credits: Instagram)

Remo D'souza Discharged from Hospital: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बीते दिनों अस्पताल से अपने घर लौट आए. रेमो को हार्ट अटैक के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद बीते दिनों उन्हें छुट्टी दे दी गई. अब घर आने के बाद रेमो ने अपने तमाम फैंस का शुक्रियादा किया है. रेमो को हार्ट अटैक की खबर सुनकर उनके सभी यार दोस्त और लाखों फैंस परेशान थे और उनके लिए दुआएं कर रहे थे. ये उनके उन चाहनेवालों की दुआओं का ही नतीजा है कि वो स्वस्थ होकर घर लौट आए.

रेमो ने घर आने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हाथ से गुब्बारों को हटाते हुए स्माइल करते हैं और थंब्स-अप करते हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्रेम, प्रार्थना और आशीर्वाद से मैं लौट आया हूं. थैंक यू गेब्रियल डिसूजा, एडोनिस और एडी रॉकवुड इस खूबसूरत स्वागत के लिए और मेरे सभी दोस्तों का भी धन्यवाद."

ये भी पढ़ें: Remo D'Souza Discharged from Hospital: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को अस्पताल से मिली छुट्टी, हार्ट अटैक के चलते बिगड़ी थी तबीयत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, बोबी देओल, गुरु रंधावा, टेरेंस लेविस समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उनके साहस और धैर्य के लिए उनकी सराहना की. गौरतलब है कि अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने रेमो की सर्जरी की और उनके ब्लॉकएज को हटाया.

उनके इस कठिन समय में उनकी पत्नी लिजेल हमेशा उनके साथ मौजूद रहीं. रेमो को जब हार्ट अटैक आया तब वें घर पर मौजूद थे और उस समय उनकी पत्नी ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).