टीवी

'दिल तो है हैप्पी जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा के आत्महत्या की खबर ने मनोरंजन इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है, वो दिल तो हैप्पी जी सीरियल में नजर आती थी.

'दिल तो है हैप्पी जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Tv Actress Sejal Sharma Commits Suicide: टीवी सीरियल 'दिल तो है हैप्पी जी' में नजर आनेवाली एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, सेजल ने आज सुबह सुसाइड किया है. उनकी मौत को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है और पुलिस उसकी जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट्स की मानें तो सेजल ने अपनी पर्सनल लाइफ में किसी बात को लेकर ऐसा कदम उठाया है. ये भी पढ़ें: अंदाज अपना अपना’ के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरी शोक की लहर

View this post on Instagram

Your limitation-its only your imagination.🤓

A post shared by Sejal Sharma (@i_sejalsharmaofficial) on

कहा जा रहा है कि डांस का शौक रखनेवाली सेजल फिल्मों में काम के लिए स्ट्रगल कर रहीं थी. अपने टीवी शो 'दिल तो है हैपी जी' मे वो सिम्मी खोसला का करदार निभा रहीं थी और ये उनका पहला टीवी शो था. उदयपुर की रहनेवाली सेजल 2017 में मुंबई आईं थी तभी से ही यहां संघरसज7 कर रहीं थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).