Tiku Weds Sheru: Nawazuddin Siddiqui और Avneet Kaur स्टारर फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, फिल्म को Kangana Ranaut कर रही हैं प्रोड्यूस (View Pic)
टीकू वेड्स शेरू, दो सनकी, बहुत ही रोमांटिक किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, यह एक दिलकश कहानी है जो सभी सांसारिक अराजकता और चुनौतियों के बीच अपनी यात्रा को पूरा करना चाहते है.
Tiku Weds Sheru: भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन की जगह, प्राइम वीडियो ने आज अपने कॉमेडी ड्रामा टीकू वेड्स शेरू के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की. साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शानदार अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उभरती हुई स्टार अवनीत कौर की पहले कभी न देखी गई जोड़ी मुख्य भूमिका में है. कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह टीकू और शेरू के सनकीपन से प्रेरित प्यार और जुनून की एक अजीब कहानी है, जो विपरीत व्यक्तित्व वाले युगल हैं और अपने सपनों का पीछा करने में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं. इसका प्रीमियर 23 जून से प्राइम वीडियो पर होगा.
टीकू वेड्स शेरू, दो सनकी, बहुत ही रोमांटिक किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, यह एक दिलकश कहानी है जो सभी सांसारिक अराजकता और चुनौतियों के बीच अपनी यात्रा को पूरा करना चाहते है. क्या उनका रिश्ता उन पर डाली गई बाधाओं के बाद भी बचा रहेगा?
💍🎬 save the date for the wildest wedding of the year as Tiku & Sheru take you on their roller coaster journey filled with mischiefs, and laughter! 💗#TikuWedsSheruOnPrime, June 23@Nawazuddin_S @iavneetkaur #SaiKabir @ManikarnikaFP @KanganaTeam pic.twitter.com/5CJbhiqRnQ
— prime video IN (@PrimeVideoIN) June 12, 2023
क्रिएटिव प्रोड्यूसर कंगना रनौत ने कहा, “मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत पहला शीर्षक होने की वजह से टिकू वेड्स शेरू मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है. यह पहली बार है जब मैंने एक निर्माता के रूप में कार्यभार संभाला है और मैंने इसका पूरा मज़ा लिया है. यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन समृद्ध अनुभव था”. “मेरी टीम और मुझे प्राइम वीडियो के साथ भागीदारी करने और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में अपनी फिल्म को दर्शकों तक ले जाने की खुशी है. फिल्म का निर्देशन साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा किया गया है और इसमें बेहद प्रतिभावान अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर हैं, जो मुख्य अभिनेत्री के रूप में फिल्मों में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना प्यार देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

