FIRST LOOK POSTER: 'बागी 3' लेकर आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ, इस दिन होगी रिलीज
टाइगर श्रॉफ अपनी हिट सीरीज 'बागी' का तीसरे पार्ट लेकर जल्द ही आ रहे हैं
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी हिट सीरीज 'बागी' (Baaghi) के पहले और दूसरे पार्ट की सफलता के बाद अब इस फिल्म का तीसरा भाग 'बागी 3' लेकर आ रहे हैं. टाइगर ने आज 'बागी 3' (Baaghi 3) की घोषणा करते हुए बताया कि वो जल्द ही अपनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म का तीसरा भाग दर्शकों के सामने पेश करेंगे. उन्होंने इस बात की घोषणा अपने इंस्टाग्राम के जरिए की. टाइगर ने बताया कि 'बागी 3' 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी.
टाइगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करके लिखा, "और राउंड 3 जारी है. साजिद नाडियाडवाला की 'बागी 3' 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी. ये आपके लिए हैं दोस्तों." इसी के साथ उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान समेत इस फिल्म की टीम को टैग किया.
आपको बता दें कि बागी के पहले पार्ट में टाइगर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ नजर आए थे. फिल्म में हमें सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी कॉमिक रोल में नजर आए. इस फिल्म को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला. इसके बाद इस फिल्म एक दूसरे पार्ट में टाइगर दिशा पटानी (Disha Patani) के साथ नजर आए. ये दोनों ही फिल्मों की सफलता के बाद अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट में टाइगर किसके साथ रोमांस करते दिखेंगे, इस बात को घोषणा अभी नहीं की गई है.
#Baaghi3 pic.twitter.com/qGyYFyJ9Fv
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) December 19, 2018
फिल्म के पहले भाग को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया तो वहीं इसके दूसरे पार्ट को अहमद खान ने डायरेक्ट किया. इसके तीसरे पार्ट का निर्देशन भी अहमद ही करेंगे. अब 'बागी 3' की घोषणा के बाद फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

