बॉलीवुड

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रीमियर पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, देखे वीडियो

TIFF 2019 के रेड कार्पेट पर प्रियंका अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम के साथ पहुंची. इस दौरान प्रियंका का लुक देखने लायक था.

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रीमियर पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, देखे वीडियो
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Getty)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बॉलीवुड (Bollywood) में कमबैक फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) का प्रीमियर टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 (TIFF 2019) में रखा गया. जहां फिल्म की स्टार कास्ट भी पहुंची. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सहित फरहान अख्तर, रोहित सराफ, डायरेक्टर शोनाली बोस, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पहुंची. फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता भी इस प्रीमियर में मौजूद रहे. दरअसल ये फिल्म आयशा की जिंदगी पर ही आधारित है.

फिल्म का प्रीमियर के होने के बाद का वीडियो अब सामने आया है. जिसमें हॉल में मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाते दिखाई दिए रहे हैं. लोगों से मिल रहे इस प्यार को देख प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गई. वीडियो में प्रियंका को खुशी से आए आंसू को पूछते हुए देखा जा सकता है.

आपको बता दे कि TIFF 2019 के रेड कार्पेट पर प्रियंका अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम के साथ पहुंची. इस दौरान प्रियंका का लुक देखने लायक था.

बात करे फिल्म द स्काई इज पिंक की तो इस फिल्म को प्रियंका ने बॉलीवुड में दोबारा वापसी के लिए चुना. दरअसल पहले प्रियंका सलमान खान की फिल्म भारत से कमबैक करने वाली थी. लेकिन अपनी शादी के चलते उन्होंने भारत से अपने कदम वापस खींच लिए थे. जिसके बाद अब इस फिल्म से वापसी कर रही हैं. ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).