बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो हो रहा हैं वायरल, किंग खान ने गले लगाकर बरसाया था प्यार

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की. लेकिन सुशांत ने बैक ग्राउंड डांसर के तौर पर भी स्टेज परफॉर्मेंस किया हैं. सुशांत ने अपने इंटरव्यू में हमेशा जिक्र किया हैं कि शाहरुख खान से प्रेरित होकर बॉलीवुड में हीरो बनना चाहते थे. सुशांत शाहरुख के बहुत बड़े फैन थे. ऐसे में सुशांत और शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो हो रहा हैं वायरल, किंग खान ने गले लगाकर बरसाया था प्यार
सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की. लेकिन सुशांत ने बैक ग्राउंड डांसर के तौर पर भी स्टेज परफॉर्मेंस किया हैं. सुशांत ने अपने इंटरव्यू में हमेशा जिक्र किया हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से प्रेरित होकर बॉलीवुड में हीरो बनना चाहते थे. सुशांत शाहरुख के बहुत बड़े फैन थे. ऐसे में सुशांत और शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. जिसमें सुशांत शाहरुख को डायलॉग सुनाकर उनकी एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं शाहरुख ने सुशांत की एक्टिंग को सराहा है और उन्हें गले लगाकर प्यार बरसा रहें हैं.

इस वायरल वीडियो में सुशांत बता रहे हैं, "स्कुल और कॉलेज में हम जितनी अछी शाहरुख खान की एक्टिंग कर लेते थे, हम उतने ही लड़कियों में मशहूर होते थे. लडकियां हमारे पीछे होती थी. हम पूरी शिद्दत से उनकी एक्टिंग करने का प्रयास करते थे. सुशांत शाहरुख से उनकी एक्टिंग करने के लिए इजाजत मांगते है. शाहरुख भी जवाब देते है हां हां करो मैं देख रहा हूं. फिर सुशांत शाहरुख की सुपरहिट फिल्म 'चक दे !इंडिया' का फेमस डायलॉग सुनकर उनकी सिग्नेचर पोज देकर बैठ जाते हैं. शाहरुख भी सुशांत की एक्टिंग देख उन्हें गले लगाकर उनका धन्यवाद करते हैं." यह भी पढ़े: शाहरुख खान के समर्थन में उतरे फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड करवाया #SelfMadeSRK

सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो 2015 का हैं. जब सुशांत अपनी फिल्म 'ब्योमकेश बक्शी' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान के शो में पहुंचे थे. सुशांत ने उस वक्त अपने फेवरेट स्टार के साथ फैन मूवमेंट शेयर किया. शाहरुख ने भी सुशांत की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की और फिल्म देखने का वादा किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).