मनोरंजन

The Extraordinary Journey Of The Fakir Official trailer: धनुष की इंटरनेशनल फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें 

फिल्म में धनुष एक जादूगर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के साथ अब वो दुनियाभर में अपनी पहचान कयाम करने जा रहे हैं

The Extraordinary Journey Of The Fakir Official trailer: धनुष की इंटरनेशनल फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें 
द एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

साउथ सुपर स्टार धनुष (Dhanush) अब न सिर्फ दक्षिण बल्कि दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीतने जा रहे हैं. उनकी फिल्म 'द एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' (The Extraordinary Journey Of The Fakir) का ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. ये धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म है और इस फिल्म को विदेशों में काफी प्रेम और सम्मान मिला. इसके बाद अब फिल्म को भारत में  रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को तमिल भाषा में 'Pakkiri' के नाम से रिलीज किया जाएगा.

धनुष आज खासतौर पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने मुंबई पहुंचे और मीडिया की उपस्थिति में इसे रिलीज किया.

इस इंटरनेशनल फिल्म के ट्रेलर में देखा गया कि धनुष मुंबई के एक गरीब परिवार से आते हैं जिसका सपना है कि वो पेरिस (Paris) जाए. इसके लिए धनुष अपने दोस्तों के साथ मिलकर जादूगर बनकर कलाकारियां करते हैं और कई ढंग से पैसे ऐंठते हैं.

ये फिल्म फ्रेंच नॉवेल 'The Extraordinary Journey of the Fakir Who Got Trapped in an Ikea Wardrobe' पर आधारित है. ट्रेलर में देखा गया कि किस तरह धनुष एक वार्डरोब में बंद हो जाते हैं और जानेअनजाने में दुनियाभर में घूमने लगते हैं. फिल्म का ट्रेलर बेहद दिलचस्प और मजेदार है. फिल्म के तमिल ट्रेलर को धनुष ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है.

इस फिल्म का निर्देशन केन स्कॉट (Ken Scott) ने किया है. ये फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).