कंगना रनौत से झगड़े के बाद अब तापसी पन्नू ने उन्हें बताया बेस्ट एक्ट्रेस
वैसे आपको बता दे कि इस इवेंट पर तापसी से सलमान, शाहरुख और आमिर को लेकर भी सवाल किया गया. जिसपर तापसी ने शाहरुख खान को अपना फेवरेट एक्टर माना.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) के बीच चल रहे झगड़े से भला कौन नहीं वाकिफ है. कंगना रनौत की बहन रंगोली की तरफ तापसी के उपर किए गए जुबानी हमलों का ये एक्ट्रेस भी अपने अंदाज में जवाब देती रही हैं. लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानने के बाद लगता है कि इनके बीच का झगड़ा अब खत्म हो चुका है. दरअसल आजतक के एक इवेंट पर पहुंची तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस बताया है. इसके साथ ही उन्होंने रंगोली के बयान सस्ती कॉपी पर भी जवाब दिया है.
दरअसल इवेंट पर तापसी से पूछा गया कि प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान और कंगना रनौत में बेस्ट एक्ट्रेस कौन है? तो तापसी पन्नू ने कहा कि बेस्ट एक्ट्रेस कंगना रनौत है. इसके साथ ही तापसी ने कहा कि रंगोली का बयान सस्ती कॉपी मुझे बेहद पसंद है. कंगना जैसी एक्ट्रेस की कॉपी होना कम नहीं है. इस शब्द से कोई समस्या भी नहीं. बात अगर सस्ती की करे तो कंगना मुझसे बहुत ज्यादा फ़ीस चार्ज करती हैं. यह भी पढ़े: मिताली राज के जन्मदिन पर तापसी पन्नू ने किया वादा, बायोपिक के लिए जान झोंकने को हैं तैयार
वैसे आपको बता दे कि इस इवेंट पर तापसी से सलमान, शाहरुख और आमिर को लेकर भी सवाल किया गया. जिसपर तापसी ने शाहरुख खान को अपना फेवरेट एक्टर माना. तो वहीं जब पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी में से एक को चुनने को कहा गया तो तापसी ने मना कर दिया. तापसी ने कहा कि मुखे विवादों में ना फंसाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

