बॉलीवुड

Cuteness Overload: लौट आए तैमूर अली खान, सामने आया ये मस्ती भरा वीडियो

तैमूर अली खान काफी समय से लंदन में अपने पेरेंट्स के साथ छुट्टियां मना रहे हैं

Cuteness Overload: लौट आए तैमूर अली खान, सामने आया ये मस्ती भरा वीडियो
करीना कपूर और तैमूर अली खान (Credits: Yogen Shah)

सैफ अली खान और करीना कपूर अपने लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. ऐसे में तैमूर का हर वक्त पीछा करने वाली पापाराजी भी मुंबई में उन्हें काफी मिस कर रही है. सोशल मीडिया पर तैमूर के अब तक कई सारे फोटोज और वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें वो लंदन में अपने परिवार के साथ जमकर एंजॉय करते दिखे. इंस्टाग्राम पर अब तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी नैनी के साथ पार्क में खेलते दिखाई रहे हैं.

PUKULU FINALLY 😭😍💖 at a garden party 💕

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

इस वीडियो को तैमूर के एक फैन क्लब ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इससे पहले उनके कई ऐसे फोटोज और वीडियोज सामने आए थे जिसमें वो अपने परिवार के साथ लंदन में घुमते हुए और खेलते हुए नजर आ रहे थे.

LMAOOO how cute is this baccha😂😍❤️🍮💕😘

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

Timbur 🤣🤣🤣🤣

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

दरअसल, सैफ और करीना ने रिया कपूर, सोनम कपूर और अपने करीबी दोस्तों के साथ लंदन में करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे.

वहां 25 जून को धूमधाम से करिश्मा का बर्थडे मनाया गया और परिवार ने उनके इस स्पेशल-डे को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).