बॉलीवुड

तैमूर अली खान का क्यूट Republic Day सेलिब्रेशन देखकर हो जाएंगे खुश, सामने आई ये Photos

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले नवाबजादे तैमूर अली खान ने आज अपनी सोसाइटी में गणतंत्र दिवस का त्यौहार बेहद क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया.

तैमूर अली खान का क्यूट Republic Day सेलिब्रेशन देखकर हो जाएंगे खुश, सामने आई ये Photos
तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

Taimur Ali Khan Cute Photos: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने आज बेहद मजेदार अंदाज में अपनी सोसाइटी में गणतंत्र दिवस (Republic Day) सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि हाथ में तिरंगा (Tricolor) लिए तैमूर रिपब्लिक डे मना रहे हैं. तैमूर ने अपनी सोसाइटी में मौजूद बच्चों के साथ मिलकर झंडा फहराया जिसके बाद वो तिरंगे लेकर पोज भी करते हुए नजर आए. इस मौके पर तैमूर को क्लिक करने के लिए उनके अपर्मेंट के बाहर पापाराजी फोटोग्राफर्स मौजूद थे जिन्होंने उन्हें उनके प्यारभरे अंदाज में उनकी कई कैंडिड फोटोज क्लिक की.

तैमूर की ये क्यूट फोटोज अब इंटरनेट पर भी वायरल (Viral) हो चली है और लोग उनका अंदाज बेहद पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि तैमूर कुछ ही समय पहले अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं. ये भी पढ़ें: Video: तैमूर अली खान के साथ फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार? करीना कपूर ने कहा- इस फिल्म की प्रोड्यूसर मैं हूं

 

View this post on Instagram

 

#taimuralikhan celebrating republic day. #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

अब उनकी इन रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन फोटोज पर डालें एक नजर: 

तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)
तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

गौरतलब है कि पिता सैफ कई बार बेटे तैमूर को मिल रहे इंटेंस मीडिया स्पॉटलाइट पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं. इतना ही नहीं, तैमूर की दादी शर्मीला टैगोर (Sharmila Tagore) भी इसे लेकर अपनी नाराजगी जता चुकी हैं. परिवार का मनना कि छोटी उम्र से ही मिल रही स्टारडम का उनकी लाइफ पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2020 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).