बॉलीवुड

तैमूर अली खान ने की अपने चाचा आदर जैन के साथ मस्ती, देखें अब तक का सबसे क्यूट VIDEO

तैमूर अली खान का ये वीडियो बना देगा आपका दिन, आप खुद ही देखिए

तैमूर अली खान ने की अपने चाचा आदर जैन के साथ मस्ती, देखें अब तक का सबसे क्यूट VIDEO
तैमुर अली खान (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के प्यारे नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं. अपनी क्यूटनेस और अपने स्टाइल से तैमूर ने अन्य स्टार किड्स के मुकाबले काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. मीडिया ही नहीं फैंस के भी वो चहेते स्टार किड हैं और उनकी हर एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (viral) होती है.

अब तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने चाचा आदर जैन (Aadar Jain) के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा गया कि आदर जैन उनके साथ कमरे में खेल रहे हैं और तैमूर खिल-खिलाकर हंस रहे हैं.

सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैन क्लब्स भी इसे शेयर कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Swing time 😍 #taimuralikhan

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

नन्हें तैमूर की अक्सर इसी तरह से फोटोज और वीडियोज देखें को मिलती है जिसमें वो कभी तो गिटार बजाते हुए दिखते हैं या तो कभी वो अपने पेरेंट्स के साथ आउटिंग पर नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

It’s summer so stay hydrated like me 🥺❤️🥥 #kareenakapoor #taimuralikhan

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

अपने जन्म के पहले दिन से ही तैमूर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. अपने नाम से लेकर अपने मासूम अंदाज के कारण वो लोगों का ध्यान आकर्षित करते आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).