'तारक मेहता' टीवी शो की रीटा रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा ने शेयर की अपने बेटे की लेटेस्ट Cute Photos, देखें पूरा फोटोशूट
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा ने हाल ही में अपने बेबी का लेटेस्ट क्यूट फोटोशूट कराया है जिसकी फोटोज उन्होंने इंटरनेट पर शेयर की हैं. ये फोटोज अब खूब वायरल हो रही हैं और इसे देखकर फैंस भी काफी खुश हैं.
सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रीटा रिपोर्टर (Rita Reporter) का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) ने हाल ही में अपने बेबी बॉय का क्यूट फोटोशूट कराया है जिसकी लेटेस्ट फोटोज अब इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो रही है. सोशल मीडिया पर प्रिया ने अपने बेटे और पति के साथ अपनी अडोरेबल फोटोज शेयर की है जो सभी के मन को भा रही है और इसपर लोग कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं.
प्रिया द्वारा शेयर की गई इन फोटोज में ये सभी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. प्रिया ने फोटोज को शेयर करके लिखा, " इससे पहले कि बड़े हो जाओ आओ मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार कर लूं." बता दें कि प्रिया ने अपने बेटे का नाम अरदास राजदा रखा है. प्रिया ने 'तारक मेहता' के निर्देशक मालव राजदासे शादी की थी. ये भी पढ़ें: ‘तारक मेहता’ शो की बबिता जी ने सिक्योरिटी गार्ड को सरेआम फटकारा, रेड कारपेट पर हो गई थी ये बड़ी गलती, देखें Video
View this post on Instagram
अब उनकी ये लेटेस्ट फोटोज देखकर पता चलता है कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को भरपूर एन्जॉय कर रही हैं और मां बनने के बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ भी लिया है.
प्रिया ने कुछ ही समय पहले क्रिसमस (Christmas) के मौके पर अपने बेटे को संताक्लौस के रूप में तैयार करके फोटोशूट कराया था जिसकी बेहद प्यारी फोटोज उन्होंने फैंस के साथ शेयर भी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

