मनोरंजन

बिना बताए तापसी को इस फिल्म से किया गया बाहर, उनकी जगह इन स्टार्स को किया कास्ट

पिंक फिल्म से तापसी पन्नू ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. साल 2018 में तापसी ने बैक टू बैक हिट फिल्में दी. अपनी मेहनत और टैलेंट से तापसी ने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है. उन्हें फिल्म पति-पत्नी और वो' में कास्ट कर लिया गया था...

बिना बताए तापसी को इस फिल्म से किया गया बाहर, उनकी जगह इन स्टार्स को किया कास्ट
तापसी पन्नू (Photo Credits: Facebook)

पिंक (Pink) फिल्म से तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. साल 2018 में तापसी ने बैक टू बैक हिट फिल्में दी. अपनी मेहनत और टैलेंट से तापसी ने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है. उन्हें फिल्म पति-पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के रीमेक में कास्ट कर लिया गया था. लेकिन फिर अचानक उन्हें बिना बताए फिल्म से निकाल दिया गया. ये बात जब तापसी को पता चली तो वो बहुत हैरान हो गईं.

इस बात का खुलासा खुद तापसी ने किया. उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. जब उन्होंने कारण जानने के लिए प्रड्यूसर को फोन किया तो वो भी तापसी को फिल्म से रिप्लेस करने का कारण नहीं बता पाए. आपको बता दें तापसी की जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को कास्ट कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने ठुकराई थी ये फिल्में जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर हिट

कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को एक साथ एक ही गाड़ी में स्पॉट किया गया था. उन्हें साथ देखने के बाद बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आ रही थीं कि दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और अब ये खबर पक्की हो चुकी है.

फिल्म से बिना बताए अचानक निकाले जाने से तापसी को बहुत बुरा लगा. इस फिल्म के अनुसार उन्होंने सब कुछ फिक्स कर लिया था और अपने कई प्रोजेक्ट्स भी कैंसल कर दिए थे. तापसी इस बारे में मेकर्स से जवाब चाहती हैं. उन्होंने अपनी जगह कास्ट किए गए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को फिल्म के लिए बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).