बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बाप्पा के साथ एक्टर की फोटो शेयर कर कहा- भगवान हमारे साथ है

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने गणेश चतुर्थी के मौके पर भी सुशांत केस में न्याय की बात कही हैं. आप भी देखिए ये खास पोस्ट.

Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बाप्पा के साथ एक्टर की फोटो शेयर कर कहा- भगवान हमारे साथ है
सुशांत सिंह राजपूत (Image Credit: Instagram)

गणेशोत्सव का त्योहार शरू ही चुका है. हर बार के मुकाबले इस बार इस त्योहार चमक भले ही उतनी ना हो लेकिन हर कोई बाप्पा के सामने सिर झुका अपनी मुरादे जरूर मांग रहा है. ऐसे में अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने भी एक्टर की पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें सुशांत भगवान गणेश की मूर्ती के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ श्वेता ने सुशांत के न्याय की मांग करके के साथ लिखा कि भगवान हमारे साथ है. दरअसल 14 जून को पूरी फिल्म इंडस्ट्री उस दौरन सन्न रह गई जब सुशांत के निधन की खबर सामने आई. जिसके बाद से खबरों का बाजार गर्म हो गया. मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच छानबीन को लेकर काफी खटास देखी गयी. जिसके बाद इस मामले की जांच को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दिया है. सीबीआई ने एक बार फिर पूरे केस को अपने अंगेल से जांचना शुरू कर दिया है.

तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति जो एक लंबे समय से सुशांत के लिए लगातार न्याय की मांग करती रही हैं. उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर भी सुशांत केस में न्याय की बात कही हैं. आप भी देखिए ये खास पोस्ट.

आपको बता दे सुशांत मामले में जांच कर मुंबई पुलिस की कार्यवाही से नाखुश होने के बाद एक्टर के परिवार ने बिहार में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. जिसके बाद से सुशांत सिंह राजपूत का पूरा केस नेपोटिज्म और इनसाइडर और आउटसाइडर के मुद्दे हटकर रिया और उनके परिवार की तरफ खिसक गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).