बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत हुए इंस्टाग्राम से परेशान, कहा- हमेशा क्यों कर देते हो ब्लॉक?

सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन इंस्टाग्राम पर अपना क्रोध व्यक्त करते हुए ये पोस्ट किया है

सुशांत सिंह राजपूत हुए इंस्टाग्राम से परेशान, कहा- हमेशा क्यों कर देते हो ब्लॉक?
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Facebook)

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों इंस्टाग्राम से काफी परेशान हैं. एक सेलेब्रिटी होने के नाते इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स पर सुशांत की भी भारी तादाद में फैन फॉलोविंग है. ऐसे में उनके पोस्ट्स पर भी काफी लाइक्स और कमेंट्स आते हैं और सुशांत इनमें से कई लोगों के कमेंट का उत्तर भी देते हैं. लेकिन इस तरह से एक्टिव रहने के चलते इंस्टाग्राम ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है. ये बात खुद सुशांत ने अपने फैंस के साथ शेयर की है.

सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि लगातार कमेंट करने की वजह से उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है. एक फोटो पोस्ट करके उन्होंने कैप्शन दिया, “इंस्टाग्राम मुझे हमेशा ब्लॉक क्यों कर दिया जाता है? मैं एक असल इंसान हूं और अपने दोस्तों को रियल में रिप्लाई कर रहा हूं. हां यहां हर एक मिनट के भीतर कई सारे रिप्लाई होते हैं क्योंकि मैं इसमें माहिर हूं. आपको तकलीफ क्या है?”

बता दें कि इन दिनों सुशांत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी दरियादिली के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने केरल बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य के लिए चीफ मिनिस्टर डिजास्टर रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए का दान दिया. इसके बाद उन्होंने अब नागालैंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए भी 1.25 करोड़ रुपए दान दिए हैं.

बात करें फिल्मों की तो सुशांत जल्द ही फिल्म ‘केदारनाथ’ में नजर आएंगे. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘सोन चिरैया’ को लेकर भी काम जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).