Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के बयानों पर सामने आया अंकिता लोखंडे का पक्ष, सुशांत के डिप्रेशन से लेकर फ्लैट तक पर दिया बयान
अंकिता लोखंडे ने एक बड़ा पोस्ट लिखते हुए रिया के उन दावों को झूठा करार दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत 2013 में एक साइकिएट्रिस्ट से मिल चुके हैं.
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के संदिग्ध मौत के मामले में कई गंभीर आरोपों से घिरी रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है. जहां उन्होंने सुशांत की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं. रिया ने एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में सुशांत के डिप्रेशन को लेकर कई बातें कही हैं इसके साथ ही रिया ने बताया कि सुशांत कई सालों से डिप्रेशन का इलाज करा रहें थे. रिया ने खुलासा करते हुए कहा था कि सुशांत ने बताया था कि वो 2013 में एक साइकिएट्रिस्ट से मिल चुके हैं. वो काफी समय से एक दवाई भी लेते थे. रिया के बयानों पर अब सुशांत की लॉन्ग टाइम एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी चुप्पी तोड़ी है.
अंकिता लोखंडे ने एक बड़ा पोस्ट लिखते हुए रिया के उन दावों को झूठा करार दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत 2013 में एक साइकिएट्रिस्ट से मिल चुके हैं. अंकिता ने बताया कि वो और सुशांत 23 फरवरी 2016 तक रिलेशन में थे. लेकिन तब तक सुशांत डिप्रेशन का शिकार नहीं थे और न ही किसी साइकिएट्रिस्ट से मिले थे. वो बिलकुल ठीक थे. इसके साथ ही अंकिता ने साफ़ किया सुशांत के साथ सेप्रेशन के बाद वो उनके साथ टच में नहीं रही. हां मणिकर्णिका के एक पोस्ट पर सुशांत ने कमेंट किया था. जिस पर उन्होंने रिप्लाई किया था.
Few Revelations on today..
Follows
#ITWILLCONTINUETILLWEGETJUSTICE pic.twitter.com/AQzSIITFe8
— Ankita lokhande (@anky1912) August 27, 2020
इसके साथ ही अंकिता ने लिखा कि उन्होंने अपने हर इंटरव्यू में ये साफ़ किया है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था. उनसे जब भी रिया के बारे में पूछा गया उन्होंने यही कहा कि मैं रिया को नहीं जानती हूं और उनके रिलेशन के बारे में भी नहीं जानती. क्योंकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मुझे अगर किसी चीज से फर्क पड़ता है तो वो है किसी जिंदगी के चले जाने से.
फ्लैट के बारे में अंकिता ने कहा कि वो पहले साफ़ कर चुकी और परिवार की राय उनकी राय से मेल खाती है. मैं सुशांत के परिवार के साथ खड़ी हूं और अंत तक रहूंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

