100 करोड़ क्लब में शामिल हुई सुपर 30, खुशी से जिम में ही नाचने लगी ऋतिक रोशन की मां पिंकी
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही हैं. फिल्म की इस कामयाबी को देख उनकी मां पिंकी रोशन भी काफी खुश हैं. ऋतिक ने जिम से उनका एक डांस वीडियो शेयर किया हैं. जिसमें वो फिल्म के गाने गुजरफिया पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
12 जुलाई को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मच अवेटेड फिल्म सुपर 30 (Super 30) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कदम रखा और रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने धमाल मचाना शुरू कर दिया. लोगों को आनंद कुमार (Anand Kumar) के रोल में ऋतिक रोशन की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही हैं. यही वजह है जो इस फिल्म ने 2 हफ्ते में 100 करोड़ (100 Crore) से उपर का बिजनेस कर लिया हैं. फिल्म की यही कमाई अब इसके मेकर्स (Makers) के लिए खुशियां लेकर आई है. ऋतिक की इस कामयाबी को देख उनकी मां पिंकी रोशन (Pinki Roshan) भी खुशी से फूली नहीं समा रही है. ऐसे में उन्होंने ऋतिक के इस फिल्म के गाने पर डांस कर अपनी खुशी जाहिर की.
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां पिंकी रोशन का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनकी मां पहले जिम में कसरत करते हुए दिखाई दे रही हैं. जिसके बाद वो सुपर 30 के गाने जुगरफिया (Jugraafiya) पर डांस करती हैं. जो फिल्म की कामयाबी के बाद उनकी खुशी को साफ जाहिर करता हैं. इसके बाद ऋतिक ने लिखा कि सिर्फ मां इस तरह अपनी खुशी जाहिर कर सकती है.
View this post on Instagram
Wait for it... #championoflife #supermom #loveyoumama only a mother can express joy like this ❤️
आपको बता दे कि सुपर 30 की कामयाबी के बाद ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की. ऋतिक ने बताया कि इस समय उनकी फीलिंग्स वैस वैसे ही है जैसे उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी. इससे पहले रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल ने भी 100 करोड़ से उपर की कमाई की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

