FIRST PIC: करीना कपूर के चैट शो पर सनी लियोन ने किए दिलचस्प खुलासे, ये रही डिटेल्स
करीना कपूर के अपकमिंग चैट शो सनी लियोन फर्स्ट गेस्ट के तौर पर नजर आईं
फिल्मों में अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी से दर्शकों को लुभाने के बाद अब करीना कपूर अपना एक चैट शो लेकर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि करीना जल्द ही एक रेडियो स्टेशन के लिए अपना चैट शो ला रही हैं जिसमें वो नामचीन कलाकारों से बात करेंगी और उनके जीवन के कई अनसुने किस्से दर्शकों के साथ शेयर करेंगी. करीना ने अपने इस शो की शुरुआत सनी लियोन के साथ की है.
यहां करीना ने सनी से बातचीत की और उनके साथ खूब एन्जॉय किया. इस शो के पहले एपिसोड से हम आपके लिए एक स्पेशल फोटो लेकर आए हैं जिसमें करीना और सनी कैंडिड मूड में नजर आ रही हैं.

फिलहाल इस शो को लेकर ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की गई है. बात करें फिल्मों की तो करीना हाल ही में रिया कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आईं थी. इसके बाद वो करण जौहर की मेगा प्रोजेक्ट ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

