सनी लियोन की वेब सीरीज करनजीत कौर सीजन-2 फिनाले का ट्रेलर लॉन्च, 5 अप्रैल को होगा प्रेमियर, देखें वीडियो
18 सितंबर को सनी लियोन की बायोपिक करनजीत कौर सीजन-2 रिलीज हुई थी. वेब सीरिज में सनी लियोन के संघर्ष को दिखाया गया है. सनी और उनके परिवार के बीच उतार चढ़ाव, पोर्न इंडस्ट्री का सफर और उनकी शादी के बारे में दिखाया गया है...
18 सितंबर को सनी लियोन (Sunny Leone) की बायोपिक करनजीत कौर सीजन-2 (karenjit kaur season-2) रिलीज हुई थी. वेब सीरीज में सनी लियोन के संघर्ष को दिखाया गया है. सनी और उनके परिवार के बीच उतार चढ़ाव, पोर्न इंडस्ट्री का सफर और उनकी शादी के बारे में दिखाया गया है. सनी के पोर्न इंडस्ट्री में जाने पर उनकी मां ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया लेकिन, उनके पति डेनियल वेबर ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया. मां और बेटी के रिश्ते में आई खटास को इस वेब सीरीज में अच्छी तरह से दर्शाया गया. सनी की जिंदगी पर आधारित ये वेब सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है. देखते ही देखते करनजीत कौर सीजन-2 का फिनाले आ गया. फिनाले की जानकारी खुद सनी लियोन ने अपने इन्सटाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि करनजीत कौर सीजन-2 फिनाले का प्रेमियर 5 अप्रैल को Zee5 Premium पर दिखाया जाएगा.
सनी ने पोस्ट के साथ फिनाले का एक ट्रेलर भी शेयर किया है. जिसमें वो एक बार फिर अपने हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सनी बोलती हुई नजर आ रही हैं कि उनकी जिंदगी बहुत ज्यादा कॉम्प्लीकेटेड है. ट्रेलर में सनी के पापा उन्हें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें कैंसर है. जिसके बाद सनी एक टूटी हुई बेटी दिखाई देती हैं. ट्रेलर देखकर पता चलता है कि करनजीत कौर सीजन-2 का फिनाले इमोशंस, ड्रामा और हॉटनेस से भरा पड़ा है.
यह भी पढ़ें: अरबाज खान ने पूछा ऐसा सवाल कि रो पड़ीं सनी लियोन
आपको बता दें कि सनी लियोन की वेब सीरीज 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' ने धमाल मचा दिया है. इस वेब सीरीज के दो पार्ट हैं. इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. ये zee5 ऐप पर उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

