बॉलीवुड

अरबाज खान ने पूछा ऐसा सवाल कि रो पड़ीं सनी लियोन

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपने शो 'पिंच बाय अरबाज खान' की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. शो के कॉन्सेप्ट के अनुसार अरबाज सोशल मीडिया से सवाल लेकर सेलेब्स से पूछते हैं.

अरबाज खान ने पूछा ऐसा सवाल कि रो पड़ीं सनी लियोन
अरबाज खान और सनी लियोन (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपने शो 'पिंच बाय अरबाज खान' की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. शो के कॉन्सेप्ट के अनुसार अरबाज सोशल मीडिया से सवाल लेकर सेलेब्स से पूछते हैं. अरबाज खान ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा कि, "जब मैं सनी लियोन (Sunny Leone) के साथ इस शो की शूटिंग कर रहा था, तब एक ऐसा सवाल सामने आया जिसे सुनने के बाद सनी लियोन की आंखों में आंसू आ गए थे. वो मेरा सवाल तो था नहीं. वो सवाल तो सोशल मीडिया पर है, ऐसे में क्या किया जा सकता है."

इसके आगे अरबाज ने कहा कि, "कुछ और स्टार्स भी कुछ सवालों के करण परेशान हो गए थे. मेरा प्रयत्न यही था कि मेरे सवालों से कोई परेशान न हो और किसी की पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ पर कुछ बुरा असर न पड़ें." अरबाज को इस बात की उम्मीद है कि शायद शो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को समझ में आए कि जब वह किसी सेलेब के लिए कुछ गंदा लिखते हैं तब उस सितारे को कितना बुरा महसूस होता है.

यह भी पढ़ें:-  बिहार: सनी लियोन ने PHED जूनियर इंजिनियर एग्जाम में किया टॉप, अब करेंगी सरकारी नौकरी !

आपको बता दें कि सनी लियोन और अरबाज खान फिल्म 'तेरा इंतजार' में साथ काम कर चुके हैं. यह फिल्म बॉक्स पर औंधे मुंह गिरी थी. फिल्म का निर्देशन राजीव वालिया ने किया था. अमन मेहता और बिजल मेहता ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था. यह फिल्म 1 दिसंबर, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).