सनी लियोन के शो 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' के बोल्ड और हॉरर सीन्स छुड़ा देंगे आपके पसीने, देखें Hot Video
सनी लियोन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का हॉटनेस से भरा ट्रेलर इसके मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. ये ट्रेलर जितना बोल्ड सीन्स से भरा हुआ है उतना ही डरावना भी है.
Ragini MMS Returns Season 2: सनी लियोन (Sunny Leone) एक बार फिर अपने सेक्सी अंदाज से दर्शकों के पसीने छुड़ाने को तैयार हैं. उनकी फिल्म 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का बोल्ड ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया जिसमें सनी के साथ एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agawal) और वरुण सूद (Varun Sood) लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म बोल्डनेस के साथ ही हॉरर से भरी हुई है. ये सीरीज किसी एडल्ट ड्रामा फिल्म से कम नहीं है जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे.
ये फिल्म रियल लाइफ कपल दिव्या और वरुण की प्रेम कहानी को पेश करती है. फिल्म के ट्रेलर वीडियो में देखा गया कि दोस्तों का एक ग्रुप ट्रिप पर जाता है और वो एक बंगले में ठहरते हैं जहां उन्हें कई ऐसी पेरानॉर्मल एक्टिविटी का एहसास होता है. अब वो इससे कैसे बचेंगे ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा. साथ ही इसमें दिखाए गए इरोटिक (Erotic) और सेक्सी सीन्स (Sexy Scenes) इसे बोल्डनेस का तड़का भी देते हैं. ये भी पढ़ें: ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने लौट रही हैं सनी लियोन, देखें हॉट टीजर Video
देखें इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर:
जी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड अपर्णा आचरेकर ने कहा, “हमारे लिए यह एक शानदार साल रहा है और हम सफलतापूर्वक खुद को एक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने में सफल रहे हैं, जहाँ हर कोई पसंद के हिसाब से चयन कर सकता है. हम अपनी कंटेंट लाइब्रेरी में ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2’ को शामिल करने के लिए उत्सुक हैं. यह एक रोमांचक श्रृंखला है और हमें यकीन है कि यह हमारे दर्शकों को पसंद आएगी.”
इस शो का सीजन 1 'रागिनी एमएमएस' काफी हिट था और अब मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट पेश किया है. इस वेब सीरीज को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और बताया जा रहा है कि ये जी 5 पर 18 दिसंबर, 2019 से दिखाई जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

