बॉलीवुड

चुनाव जीतने के बाद गुरदासपुर छोड़कर वेकेशन मना रहे हैं सनी देओल? Viral Video देखकर लोगों ने उठाए सवाल

लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल ने बीजेपी की टिकट पर गुरदासपुर सीट से जीत हासिल की

चुनाव जीतने के बाद गुरदासपुर छोड़कर वेकेशन मना रहे हैं सनी देओल? Viral Video देखकर लोगों ने उठाए सवाल
सनी देओल (Photo Credits: Instagram)

सनी देओल (Sunny Deol) के लिए उनकी राजनीति डेब्यू सफल रही. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी गुरदासपुर सीट (Gurdaspur seat) से सियासी मैदान में उतारा और यहां उन्हें बड़ी जीत भी हासिल हुई. सनी ने कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar, Congress) को हराकर अपनी जीत पक्की कर ली. अब जीत के बाद गुरदासपुर के लोगों को सनी से काफी उम्मीदें हैं और इसी के चलते अब उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सनी ने अब सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो वेकेशन मोड में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें अब ट्रोल (troll) करने लगे हैं. लोगों का कहना है कि गुरदासपुर में काफी सारा काम पड़ा हुआ है और सनी हैं कि छुट्टियां मना रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Missing freedom #freedom. This is a year old video.

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

हालांकि सनी ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में ये बात साफ शब्दों में  बताई है कि ये एक साल पुराना वीडियो है. लेकिन लोगों को लग रहा है कि सनी छुट्टियां मना रहे हैं और इस बात को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

कई लोगों ने उनकी फोटो पर कमेंट करके कहा कि सनी को अब वापस आ जाना चाहिए. आपको बता दें कि सनी हाल ही में फिल्म 'ब्लैंक' (Blank) में नजर आए थे. इस फिल्म में सनी के साथ करण कपाड़िया (Karan Kapadia) भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों कोई खास रिस्पोंस नहीं मिल पाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).