मनोरंजन

Video : अब फिल्म के डायरेक्टर ने भी शेयर किया अनुष्का पर बना यह meme, कहा - खुद को नहीं रोक सका

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है पर इस ट्रेलर के एक सीन में अनुष्का ने ऐसे एक्सप्रेशन्स दिए हैं कि उस पर जमकर memes बनाए जा रहे हैं.

Video : अब फिल्म के डायरेक्टर ने भी शेयर किया अनुष्का पर बना यह meme, कहा - खुद को नहीं रोक सका
अनुष्का शर्मा (Photo Credits : Youtube)

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है पर इस ट्रेलर के एक सीन में अनुष्का ने ऐसे एक्सप्रेशन्स दिए हैं कि उस पर जमकर memes बनाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये memes जमकर वायरल हो रहे हैं पर इन सब में से एक ऐसा meme है जिसे इस फिल्म के निर्देशक शरत कटारिया ने भी खूब पसंद किया. उन्हें यह meme इतना अच्छा लगा कि वह इसे शेयर करने से खुद को रोक भी नहीं पाए. इस meme में मारियो गेम का इस्तेमाल किया गया है पर वीडियो में मारियो की जगह अनुष्का सारी स्टेज पार कर रही हैं. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे क्योंकि यह मीम काफी फनी है.

इस वीडियो को शेयर करते वक्त शरत कटारिया ने लिखा कि, " मैं खुद को नहीं रोक सका."

ट्रेलर के एक सीन में अनुष्का को रोते हुए देखा जा सकता है. इसी सीन में अनुष्का के लुक को फोटोशोप कर बहुत से memes बनाए जा रहे हैं.

इस फिल्म के द्वारा मेकर्स स्वदेशी सामान की बिक्री और खरीदी पर जोर देना चाहते हैं. ट्रेलर में भी देखा जा सकता है कि वरुण और अनुष्का आखिर में 'मेड इन इंडिया' का टैग लगाकर सामान बेचते हैं. आपको बता दें इस फिल्म को मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 28 सितंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).