Street Dancer 3D vs Panga Box Office:'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने दूसरे दिन भी की बंपर कमाई, पंगा कलेक्शन्स में भी हुई बढ़ोतरी
कंगना रनौत स्टारर 'पंगा' ने भले ही दूसरे दिन दोगुनी कमाई की है लेकिन वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' कमाई के मामले में उससे काफी आगे है.
Street Dancer 3D vs Panga Box Office: वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन पर और भी बेहतर कमाई के आंकड़े दर्ज किये हैं. इस फिल्म ने पहले दिन जहां 10.26 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन 23.47 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म डांस बेस्ड फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और इसे देखने सिनेमाघरों में भीड़ भी देखी जा रही है.
इस जानकारी को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि मुंबई में इस फिल्म ने सबसे बेहतरीन कलेक्शन किया है. ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म को और भी बेहतर कमाई के आसार हैं.
वहीं बात करें फिल्म 'पंगा' की तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 5.61 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ थे. ऐसे में दूसरे दिन फिल्म ने दोगुनी कमाई दर्ज की है. बात करें 'पंगा' की तो ये फिल्म अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित की गई है.
फिल्म में कंगना एक रिटायर्ड कबड्डी प्लेयर के किरदार में हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दोबारा मैदान में उतरती हैं. इस फिल्म को समीक्षकों से भी काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

