Sridevi's First Death Anniversary: 24 फरवरी नहीं बल्कि इस दिन मनाई जाएगी श्रीदेवी की बरसी

श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया था. अब उनके निधन को तकरीबन 1 साल होने आए हैं लेकिन उनका परिवार अब भी उन्हें खो देने का गम भुला नहीं पाया है

श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड समेत विश्वभर में मौजूद फैंस को गहरा धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि उनकी चहेती एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. पिछले साल 24 फरवरी को दुबई (Dubai) में श्रीदेवी का निधन हो गया. अब उनके निधन के एक साल बाद परिवार ने उनकी बरसी मनाने को लेकर खास तैयारियां कर रखी हैं. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने 14 फरवरी को श्रीदेवी की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाएगा.

डीएनए की खबर के अनुसार, चेन्नई (Chennai) स्थित श्रीदेवी के घर पर पूजा का आयोजन किया गया है. यहां पर बरसी से जुड़ी सभी रिती रिवाजों को पूरा किया जाएगा. बता दें कि श्रीदेवी का घर डॉक्टर एम करूणानिधि (Dr M Karunanidhi) के घर के ठीक बगल में है.

इस कार्यक्रम के दौरान श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) समेत बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर मौजूद होंगी. इसी के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) भी यहां उपस्थित होंगी. इनके अलावा कपूर खानदान के अन्य सदस्य भी यहां पहुंचेंगे.

आपको बता दें कि फरवरी 2018 में श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह (Mohit Marwah) की शादी अटेंड करने दुबई गई हुईं थी जहां उनका निधन हो गया. उनके निधन के 1 साल गुजरने के बाद भी उनका परिवार अपने हर सुख दुख में उन्हें तहे दिल से याद करता आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

Gold Rate Today, May 16, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के 22K-24K के ताजा रेट