बॉलीवुड

SRIDEVI BUNGALOW Official Teaser 2: प्रिया प्रकाश वारियर के रोमांटिक अंदाज से भरा है फिल्म का टीजर

'श्रीदेवी बंगलो' का दूसरा टीजर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है

SRIDEVI BUNGALOW Official Teaser 2: प्रिया प्रकाश वारियर के रोमांटिक अंदाज से भरा है फिल्म का टीजर
श्रीदेवी बंगलो (Photo Credits: Youtube)

विंक सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से सभी को घायल कर दिया. अब वो अपने करियर में एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं. प्रिया जल्द ही फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' (Sridevi Bungalow) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी इस फिल्म का दूसरा टीजर आज इंटरनेट पर रिलीज किया गया है. फिल्म के इस टीजर में प्रिया एक बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं.

फिल्म के इस टीजर में देखा गया कि उनके किरदार का नाम श्रीदेवी रखा गया है जो एक सफल अभिनेत्री के रूप में नजर आ रही हैं. 1 मिनट 18 सेकंड्स के इस टीजर में प्रिया एक्टर प्रियांशु चटर्जी के साथ नजर आ रही हैं.

आपको बता दें कि फिल्म को लेकर हाल ही में बोनी कपूर ने आपत्ति जताते हुए इसके खिलाफ इसके मेकर्स को एक लीगल नोटिस भी भेजा था. फिल्म के टीजर में दिखाए गए सीन्स को देखने के बाद बोनी हैरान थे और इस बात को लेकर काफी परेशां भी थे.

इस फिल्म के पहले टीजर में देखा गया कि प्रिया एक एक्ट्रेस की तरह ही आलिशान जिंदगी जी रही हैं. वो फिटनेस पर ख्याल रख रही हैं तो वहीं वाइन पी रही हैं. प्रिया इसमें सिगरेट भी पीती हुईं नजर आ रही हैं.

फिल्म की घोषणा के दौरान ये सवाल भी खड़े किए गए क्या ये फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर आधारित है? क्योंकि अब इस फिल्म के ट्रेलर के अंत में भी देखा गया कि अभिनेत्री की मौत बाथ टब में होती है. इस बात को लेकर हाल ही में मुंबई में जब प्रिया से सवाल किया गया तो उन्होंने बचते बचाते हुए इसका जवाब दिया और कहा, "लोग इसे अपने दृष्टिकोण से देख सकते हैं."

इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की गई है और इसका निर्देशन मलयालम डायरेक्टर Prasanth Mambully ने किया है और इस फिल्म का budget तकरीब 70 करोड़ बताया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).