मनोरंजन

Vijay's Car Damaged by Excited Fans: 14 साल बाद केरल लौटे सुपरस्टार विजय, फैंस के उत्साह ने एक्टर की लग्जरी कार को किया क्षतिग्रस्त (View Pics and Watch Video)

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय अपनी अगली फिल्म की क्लाइमैक्स शूटिंग के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे. 14 साल बाद केरल में वापसी करने पर विजय का फैंस ने जोरदार स्वागत किया. हवाई अड्डे पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भारी संख्या में जमा थे.

Vijay's Car Damaged by Excited Fans: 14 साल बाद केरल लौटे सुपरस्टार विजय, फैंस के उत्साह ने एक्टर की लग्जरी कार को किया क्षतिग्रस्त (View Pics and Watch Video)
Actor Thalapathy Vijay | Credit- instagram

Vijay's Car Damaged by Excited Fans: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय अपनी अगली फिल्म की क्लाइमैक्स शूटिंग के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे. 14 साल बाद केरल में वापसी करने पर विजय का फैंस ने जोरदार स्वागत किया. हवाई अड्डे पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भारी संख्या में जमा थे. हालात ये बन गए कि विजय के करीब जाने की कोशिश में फैंस बेकाबू हो गए जिसके चलते उनकी गाड़ी को कुछ नुकसान पहुंचा. S S Rajamouli ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट, लीड रोल में होंगे Mahesh Babu (Watch Video)

विजय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए वो केरल पहुंचे हैं. उनकी वापसी की खबर सुनते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था भी नाकाफी पड़ गई. हालांकि विजय ने अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साह शांत करने की कोशिश भी की.

देखें तस्वीरें और वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Times of India (@timesofindia)

गौरतलब है कि विजय की पिछली केरल विजिट 14 साल पहले की है. उनकी फिल्मों को वहां भी काफी पसंद किया जाता है और उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. यह घटना भले ही दुर्भाग्यपूर्ण रही लेकिन ये विजय की केरल में मौजूद फैन फॉलोइंग को दर्शाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).