मनोरंजन

Nandamuri Taraka Ratna Dies at 39: टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारक रत्न ने शनिवार को ली आखिरी सांस, रैली में गिरने के बाद अभिनेता को अस्पताल में किया गया था भर्ती

नंदमूरि तारक रत्न ने शनिवार रात बेंगलुरु के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज में अंतिम सांस ली, वे महज 39 साल के थे.

Nandamuri Taraka Ratna Dies at 39: टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारक रत्न ने शनिवार को ली आखिरी सांस, रैली में गिरने के बाद अभिनेता को अस्पताल में किया गया था भर्ती
जूनियर एनटीआर (Photo Credits: Twitter)

Nandamuri Taraka Ratna Dies at 39: टॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता नंदमूरि तारक रत्न ने शनिवार रात बेंगलुरु के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें 27 जनवरी को आंध्र के कुप्पम शहर में प्रदेश तेदेपा महासचिव नारा लोकेश की पदयात्रा के दौरान गिरने के बाद भर्ती कराया गया था. वह 39 वर्ष के थे. तारक रत्न के परिवार में उनकी पत्नी आलेख्य रेड्डी और एक बेटी है. तारक रत्न तेदेपा के संस्थापक, दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के पोते वह जूनियर एनटीआर, कल्याण राम और लोकेश के चचेरे भाई थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).