मनोरंजन

तेलुगू मनोरंजन जगत से आई ये बुरी खबर, एक्ट्रेस विश्वशांति की रहस्यमयी ढंग से हुई मौत

देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच दक्षिण भारत के मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है. तेलुगू टीवी एक्ट्रेस विश्वशांति की रहस्मयी ढंग से मौत हो गई है. पुलिस को हैदराबाद(Hyderabad) स्थित उनके घर पर उनकी लाश मिली है.

तेलुगू मनोरंजन जगत से आई ये बुरी खबर, एक्ट्रेस विश्वशांति की रहस्यमयी ढंग से हुई मौत
तेलुगू एक्ट्रेस विश्वशांति (Photo Credits: Instagram)

देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) के बीच दक्षिण भारत के मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है. तेलुगू टीवी एक्ट्रेस विश्वशांति (Vishwashanthi) की रहस्मयी ढंग से मौत हो गई है. पुलिस को हैदराबाद(Hyderabad)  स्थित उनके घर पर उनकी लाश मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मकान हैदराबाद के आर नगर में है. पुलिस ने उनकी संदिग्ध मौत को लेकर केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है.

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वशांति को गुरुवार की सुबह उनके मकान पर मृत पाया गया. बीते कुछ दिनों से वो अपने घर से बाहर नहीं आई थी जिसके चलते उनके आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो उन्हें विश्वशांति की लाश मिली जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.

ये भी पढ़ें: ‘दिल तो है हैप्पी जी’ फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

विशाखापट्टनम की रहने वाली विश्वशांति कई सारे तेलुगू टीवी सेरिअल्स का हिस्सा रह चुकी हैं जहां वो ज्यादातर सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाती नजर आई हैं. उनकी मौत पर ये कयास भी लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते भी उनकी मौत हुई है. लेकिन पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और असली वजह सामने आना अभी बाकी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).