दक्षिण एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर ये मैसेज पोस्ट करके दी जानकारी
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और इसके चलते उन्हें घर पर क्वारंटाइन में रखा गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों को दी है.
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन (Aishwarya Arjun) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई हैं और इसके चलते उन्हें घर पर क्वारंटाइन (Quarantine) में रखा गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों को दी है. इसी के साथ ऐश्वर्या ने उन सभी लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि जो बीते कुछ दिनों में उनसे संपर्क में थे.
ऐश्वर्या ने बीते सोमवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "हाल ही में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाई गई हूं. इसके चलते एक प्रोफेशनल मेडिकल टीम द्वारा सलाह लेकर मैं घर पर क्वारंटाइन में हूं. बीते कुछ दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है उसे अपना ख्याल रखना चाहिए. आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें! मैं जल्द ही अपने स्वस्थ होने की जानकारी आपको दूंगी. ईश्वर आप सभी पर भी अपनी कृपा बनाए रखें. ऐश्वर्या अर्जुन."
View this post on Instagram
उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या साउथ के पॉपुलर फिल्म अभिनेता और निर्देशक अर्जुन सरजा (Arjun Sarja) की बेटी हैं. उनके पिता 'एक्शन किंग' के नाम से भी काफी मशहूर हैं. ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख को हुआ कोरोना वायरस, एक्ट्रेस ने ट्वीट करके कहा- मैं रिकवर कर रही हूं
बात करें ऐश्वर्या की तो वो तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्म में नजर आ चुकी हैं. साल 2013 में तमिल फिल्म 'Pattathu Yaanai' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

